अब्दुल्ला अख़्तर
कन्नौज। जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र में मनमानी और अवैध तरीके से डंपर पकड़ने के मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने कड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष देवेश पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष देवेश पाल द्वारा बीते 07 मार्च 2026 को मिट्टी से भरे एक डंपर को अवैध रूप से जब्त कर थाने लाया गया था। जबकि, जांच में यह पाया गया कि वाहन स्वामी के पास मिट्टी खनन का वैध लाइसेंस मौजूद था। इस कार्रवाई के बाद वाहन स्वामी ने थानाध्यक्ष पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया था। साथ ही, थाने पर तैनात प्रभारी के विरुद्ध आम जनता के साथ भी दुर्व्यवहार करने की शिकायतें पुलिस विभाग को प्राप्त हो रही थीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विनोद कुमार ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष देवेश पाल को निलंबित कर दिया है और उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एसपी के पीआरओ (PRO) संजीव कुमार को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें थानाध्यक्ष ठठिया नियुक्त किया गया है।
इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है और एसपी का यह कदम जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
लेटेस्ट न्यूज़
सवालों के घेरे में इटावा का कोचिंग हब: क्या विभाग की मिलीभगत से चल रहे थे अवैध सेंटर?
July 11, 2026
8:53 pm

अवैध कार्रवाई और दुर्व्यवहार पड़ा भारी: ठठिया थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई










