Explore

Search

July 28, 2026 8:01 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गो सम्मान अभियान के तहत दो लाख लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिला अधिकारी को सोपा -गौ हत्या बंद हो गाय का हो सम्मान के लगे नारा 

इटावा गौ हत्या पर रोक लगाने और गाय को सम्मान दिलाने की मांग को लेकर गो सम्मान अभियान के तहत संतों के नेतृत्व में आधा सैकड़ा से अधिक लोग बछिया के साथ कीर्तन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे यहां जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित दो लाख लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिलाधिकारी को सोपा 

जिला अभियान प्रमुख उर्मिला भदोरिया ने ज्ञापन देने के बाद बताया कि 2 लाख हस्ताक्षरों का डाटा जिलाधिकारी को सोपा गया है डाटा सौंपने से पूर्व कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने परिसर की परिक्रमा की और उसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा

गो सम्मान अभियान के इटावा प्रभारी शिशुपाल सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में गाय सड़कों पर घूम रही है जिससे वह दुर्घटना का शिकार हो जाती है और उनके संरक्षण की समुचित व्यवस्था नहीं है उन्होंने गो हत्या पर प्रभावी रोक लगाने गौ सेवा के लिए केंद्रीय कानून लागू करने और गोचर बोर्ड के गठन की मांग की उन्होंने बताया कि यह अभियान संत राजेंद्र दास जी रमेश बाबा जी और कृष्ण गोपाल दास जी महाराज के सानिध्य में चलाया जा रहा है

ज्ञापन देने वालों में जिला प्रभारी शिशुपाल सिंह जिला सह प्रभारी पीयूष कुमार राजपूत,जिला प्रमुख उर्मिला भदोरिया,गौ सेवक आकांक्षा गुप्ता अर्चना भदौरिया रीता सेंगर निशा सिंह मेघा कुशवाहा देव गुप्ता जिला सह प्रभारी सूरज सूर्य राजपूत गोपुत्र वीर बहादुर सिंह चौहान सुमित यादव नितिन प्रिंस बॉबी राजपूत विशाल अमन अंशु प्रबल सोनू विकास त्रिपाठी अभी गौ भक्त प्रमुख रूप से शामिल है

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर