Explore

Search

July 28, 2026 10:56 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में गरजे किसान, मांगें न मानने पर दिल्ली कूच की चेतावनी

अब्दुल्ला अख़्तर कन्नौज

छिबरामऊ: क्षेत्र के ग्राम बहवलपुर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) और किसान क्रांति दल की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। करीब तीन घंटे चली इस बैठक में बड़ी संख्या में किसानों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रस्तावित भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते (India-USA Trade Deal) पर गहरी चिंता जताते हुए इसका कड़ा विरोध किया गया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनके हितों के खिलाफ जाकर कोई भी समझौता किया, तो वे दिल्ली कूच करने को मजबूर होंगे।

बैठक की अगुवाई भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव और राष्ट्रीय सचिव आर. पी. ठाकुर ने की। नेताओं ने किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि विदेशी कृषि उत्पादों को भारतीय बाजार में बिना सोचे-समझे छूट देने से स्थानीय किसानों की कमर टूट जाएगी।

संगठन के प्रति विश्वास जताते हुए क्षेत्र के कई किसानों ने इस दौरान भाकियू (भानु) की सदस्यता भी ग्रहण की, जिनका पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

इस मौके पर कानपुर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार राजपूत, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा, संजय दुबे, रामानंद गुप्ता, शिवम मिश्रा, अरशद खान, फैजान खान, सुशील कुमार राठौर, मजीद अंसारी, प्रेम चतुर्वेदी, लाल मोहम्मद, विनय गुप्ता, आकाश कश्यप, आदित्य सिंह, राजीव यादव, आलोक यादव, रामकुमार यादव, विमलेश सिंह और रचित दुबे समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर