Explore

Search

July 28, 2026 8:19 pm

लेटेस्ट न्यूज़

आलोक गुप्ता ( कल्लू) जिला अध्यक्ष, मनोज अग्रवाल जिला प्रभारी,धर्मेंद्र जैन जिला महामंत्री, रंजीत कुशवाहा बने जिला कोषाध्यक्ष 

इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल के निर्देशन पर प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंछल ने इटावा जिला कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ व्यापारी नेता आलोक गुप्ता उर्फ कल्लू को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया, वहीं मनोज अग्रवाल को जिला प्रभारी, वरिष्ठ व्यापारी नेता धर्मेंद्र जैन को जिला महामंत्री एवं रंजीत सिंह कुशवाहा को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल को प्रदेश कार्य समिति का प्रदेश मंत्री बनाया गया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आलोक गुप्ता ( कल्लू) ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री श्री संदीप बंसल जी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है मैं व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ एवं व्यापारियों की हर संभव मदद के लिए तैयार रहूंगा भ्रष्ट अधिकारियों एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा लड़ता रहूंगा शीघ्र सभी प्रकोष्ठों का विस्तार करके व्यापार मंडल को और मजबूत करूंगा।

प्रेस को संबोधित करते हुये जिला प्रवक्ता इक़रार अहमद ने कहा कि जिले की सभी चौरासी इकाइयों भंग किया गया है और जल्द ही नई कमेटियों का गठन किया जाएगा।

01अगस्त से 14अगस्त तक व्यापारी संपर्क, व्यापारी जोड़ो अभियान चलाया जाएगा।

16 अगस्त से 27अगस्त तक तीनों विधानसभाओं में पद यात्रा निकाली जायेगी, 01सितंबर को जनपद स्तर पर वाहन रैली निकाली जायेगी और 03 सितंबर को लखनऊ में स्वदेशी व्यापारी कुम्भ का आयोजन किया जाएगा जिसमें जनपद से सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहेंगे।

इस मौके पर उपस्थित व्यापारियों ने फूलमाला पगड़ी पहनाकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर हरिओम गुप्ता, हरि शंकर पटेल, संतोष वर्मा, विकाश शाक्य, लल्लू वारसी, संजय वर्मा, पंकज कुशवाह, सर्वेश चौहान, नरेंद्र सिंह कुशवाहा, अर्चना कुशवाहा, वर्षा दुबे, मीरा तिवारी, अंजू यादव, बबिता कुशवाहा, रंजना सोनी, ऋषि पोरवाल, यामीन रिंकू चौधरी, मोहम्मद उवैस, मुहम्मद मुस्तकीम राईन, इंतखाब आलम आदि वार्ता में मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर