Explore

Search

July 28, 2026 10:57 am

लेटेस्ट न्यूज़

विदाई कराकर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पलटी, हादसे में 9 लोग घायल

अब्दुल्ला अख़्तर
गुरसहायगंज: नेशनल हाईवे पर गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर कट के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लुधियाना से शादी के बाद विदाई कराकर वापस लौट रही एक बोलेरो को पीछे से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो हाईवे पर ही पलट गई, जबकि पिकअप भी डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कुल 9 लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, हरदोई जिले के सहोरिया बुजुर्ग गांव निवासी धर्मेंद्र की शादी पंजाब के लुधियाना में संपन्न हुई थी। शनिवार को दूल्हा धर्मेंद्र अपनी दुल्हन रानी और परिवार के साथ बोलेरो से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी गाड़ी गुरसहायगंज के इस्माइलपुर कट के पास पहुंची, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में बोलेरो सवार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनमें धर्मेंद्र (दूल्हा),रानी (दुल्हन), सीमा देवी (दूल्हे की मां), निशा (बुआ), संजय (बहनोई) और गाड़ी का ड्राइवर।
वहीं, पिकअप सवार मैनपुरी निवासी ओमकार राठौर, आशीष राठौर और उनकी मौसी भी घायल हुए हैं। आशीष ने बताया कि वह अपनी मौसी को लेकर मैनपुरी से कानपुर जा रहे थे, तभी अचानक बोलेरो के ब्रेक लगाने के कारण यह भिड़ंत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर