Explore

Search

April 14, 2026 1:37 pm

मुजतबा खामेनेई बने ईरान के सुप्रीम लीडर,पुतिन ने दी बधाई,फ्रांस ने UN सिक्योरिटी काउंसिल की इमरजेंसी बैठक की मांग की

तेहरान।अमेरिका और इजराइल के हमलों के बीच ईरान ने बड़ा फैसला लिया है।ईरान ने दिवंगत आयतुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मुजतबा अली खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुना है।ईरान के प्रेस टीवी ने एक्स पोस्ट में यह जानकारी दी है।पोस्ट में कहा गया,ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने आयतुल्लाह सैयद मुजतबा खामेनेई को इस्लामिक रिपब्लिक का नया लीडर नियुक्त किया है।बता दें कि मुजतबा अली खामेनेई के दूसरे नंबर के बेटे हैं।

 

रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने ईरानियों से एकता बनाए रखने और मुजतबा खामेनेई के साथ खड़े होने की अपील की है।मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुने जाने के बाद पूरे ईरान में जश्न का माहौल है।बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और अपनी खुशी का इजहार किया।आईआरजीसी और आर्म्ड फोर्सेज के जनरल स्टाफ ने मुजतबा खामेनेई को समर्थन दिया है।

 

ईरान की राजधानी तेहरान में हमले जारी हैं।रिपोर्ट के मुताबिक मुजतबा खामेनेई के सुप्रीम लीडर चुने जाने के बाद तेहरान में कई धमाकों की आवाज सुनी गईं।उधर ईरानी जवाबी हमलों में सऊदी अरब के अल-खारज में दो लोगों की मौत हो गई।इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि ईरान के खिलाफ जंग में अब तक आठ अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर