Explore

Search

July 10, 2026 11:00 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा पुलिस (थाना चौबिया) द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत थाना चौबिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जाकर जागरुकता कार्यक्रम किया गया आयोजित, हेल्पलाइन नंबरों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

हरदोई_जनपद के बरवन क्षेत्र स्थित दुलारपुर चौहराह का मामला बीते दो महीनों से नाग रूपी भक्तों को दे रहे दर्शन भक्तों के बुलाने पर बिल से बाहर निकल आते हैं नागराज

हरदोई_जनपद के बरवन क्षेत्र स्थित दुलारपुर चौहराह का मामला बीते दो महीनों से नाग रूपी भक्तों को दे रहे दर्शन भक्तों के बुलाने पर बिल से बाहर निकल आते हैं नागराज

फूल-माला व पूजा-अर्चना कर श्रद्धालु कर रहे दर्शन वर्ष 2015 में इसी क्षेत्र में नागराज की समाधि का ऐतिहासिक प्रसंग समाधि स्थल पर पूर्व में मंदिर का कराया गया था निर्माण हरदोई। जनपद हरदोई के बरवन क्षेत्र अंतर्गत दुलारपुर चौहराह इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां बीते करीब दो महीनों से नागराज अपने भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब श्रद्धालु श्रद्धा भाव से नागराज को बुलाते हैं, तो वे अपने बिल से बाहर निकल आते हैं, जिसे देखने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं नागराज के दर्शन के दौरान भक्त फूल-मालाएं चढ़ाकर पूजा-अर्चना करते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए रोजाना भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हो रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहला अवसर नहीं है। इससे पहले भी दुलारपुर साहिजना रोड स्थित पडरिया क्षेत्र में 8 जनवरी 2015 को नागराज प्रकट हुए थे और 30 जनवरी 2015 को पूर्णमासी के दिन उन्होंने वहीं समाधि ली थी। उस ऐतिहासिक घटना के बाद श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए उसी भूमि पर एक मंदिर का निर्माण कराया गया था।अब एक बार फिर उसी क्षेत्र में नागराज के दर्शन होने से लोगों की आस्था और अधिक गहरी हो गई है। श्रद्धालु इसे चमत्कार मान रहे हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा कर रहे हैं।फिलहाल दुलारपुर चौहराह क्षेत्र में नागराज के दर्शन को लेकर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है और यह स्थान धीरे-धीरे एक धार्मिक तीर्थ के रूप में पहचान बना रहा है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर