Explore

Search

April 16, 2026 4:06 pm

डीपीएस के छात्र आर्यभट्ट चैलेंज में बने टॉपर

(सीबीएसई की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में टॉप 100 मेधावियों में डीपीएस इटावा के तीन छात्र भी शामिल)

इटावा मजबूत इच्छा शक्ति और कुशल निर्देशन हो तो असंभव कार्य भी संभव होता है, इसी क्रम में सीबीएसई बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आर्यभट्ट गणित चैलेन्ज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें जनपद इटावा का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरे जनपद इटावा से सिर्फ दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा के ही तीन होनहार छात्रों ने टॉप 100 छात्रों में अपनी जगह सुनिश्चित कर जनपद सहित पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।

 

सीबीएसई बोर्ड द्वारा आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता गणित विषय में छात्रों की रुचि और इनोवेशन के साथ साथ उत्कृष्ट कौशल परीक्षण करने के लिए प्रत्येक वर्ष कक्षा 8 से 10 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर देश भर में सीबीएसई के प्रत्येक रीजन से शीर्ष 100 मेधावी छात्रों का गणित विषय में उत्कृष्टता के लिए चयन किया जाता है।

 

इस वर्ष भी विगत 10 नवम्बर को आयोजित हुई इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रयागराज एवं लखनऊ रीजन में संयुक्त रूप से चयनित टॉप 100 छात्रों में पूरे जनपद इटावा से मात्र तीन छात्रों सम्यक गुप्ता, गगन और सार्थक भदौरिया का ही चयन हुआ है जो डीपीएस इटावा के छात्र है।

तीनों होनहार छात्रों का कुशल मार्गदर्शन डीपीएस इटावा के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने किया था।

 

इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ विवेक यादव एवं वाइस चेयरमैन डॉ प्रीति यादव सहित प्रिंसिपल भावना सिंह ने तीनों विजेता छात्रों एवं विद्यालय के गणित विभाग के समस्त स्टाफ को इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की बधाई और शुभकामनाएं दीं है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर