Explore

Search

November 3, 2026 7:24 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

December 16, 2025
Mohammed irfan

अपना दल (एस) इटावा ने मनायी लौहपुरुष सरदार पटेल की पुण्यतिथि

इटावा केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार / राष्ट्रीय अध्यक्ष – अपना दल (एस) माननीय अनुप्रिया पटेल के निर्देशनुसार देर सांय भारत रत्न लौह पुरुष देश के

Read More »
Mohammed irfan

फुव्वारा पार्क में ए डी एम न्यायिक ने किया बीकानेर एक्सप्रेस के स्काई-डेक रेस्टोरेंट का हुआ उद्घाटन 

इटावा, दिसम्बर। इटावा के प्रसिद्ध बीकानेर एक्सप्रेस स्वीट तथा स्काई डेक रेस्टोरेंट का इटावा नुमाइश के फुव्वारा पार्क स्थित नेहरू चौक में भव्य उद्घाटन अपर

Read More »
Mohammed irfan

इटावा महोत्सव में हुआ स्थानीय मुशायरे का आयोजन

कन्वीनर इम्तियाज अहमद ने फुरकान अहमद  इटावा। इटावा महोत्सव एव प्रदर्शनी के पंडाल में देर रात आयोजित स्थानीय मुशायरे में एक से बढ़कर एक कलाम

Read More »
Mohammed irfan

एसएमजीआई के छात्रों ने किया ग्लिवर्ट हेल्थकेयर का शैक्षणिक भ्रमण

इटावा सर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, इटावा के डी.फार्मा विद्यार्थियों ने ग्लिवर्ट हेल्थकेयर, कानपुर का एक शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण किया।  इस भ्रमण का मुख्य

Read More »
Mohammed irfan

इटावा महोत्सव क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टेडियम ए और शौर्य क्लब सेमीफाइनल में

इटावा महोत्सव एवं जनपद प्रदर्शनी के तत्वाधान में आयोजित जनपद स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन स्टेडियम ए ने स्टेडियम बी को और शौर्य क्रिकेट

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर