इटावा महोत्सव एवं जनपद प्रदर्शनी के तत्वाधान में आयोजित जनपद स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन स्टेडियम ए ने स्टेडियम बी को और शौर्य क्रिकेट क्लब ने सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज को हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
आज खेले गए पहले मैच में स्टेडियम ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
पहले खेलने उतरी स्टेडियम बी ने राम जी के 29 रनों, आदर्श के शानदार 17 रनों ,तथा मधुर के 15 रनों की बदौलत निर्धारित 15 ओवरों में सभी विकेट खोकर 104 रन बनाए । स्टेडियम ए की ओर से गेंदबाजी करते हुये मोहित ने सर्वाधिक 4 विकेट, औशाद ने 3 विकेट तथा अभी, निशांत और लक्की ने एक एक विकेट प्राप्त किया।
जवाब में खेलने उतरी स्टेडियम ए की टीम ने अभिषेक के शानदार 45 रनों और लक्की के 28 रनों की बदौलत विजयी लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया।
स्टेडियम बी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्पित ने 2 विकेट तथा उत्कर्ष ने 1 विकेट प्राप्त किया।
मोहित को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।
आज खेले गए दूसरे मैच में शौर्य क्रिकेट क्लब ने सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज को शानदार तरीके 13 रनों से हराया।
शौर्य क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
पहले खेलते हुए शौर्य क्रिकेट क्लब ने गोपाल के शानदार 68 रन ,तथा वंश के नाबाद 16 रन की बदौलत निर्धारित 15 ओवरों में मात्र 6 विकेट के नुकसान पर 117 रनों का स्कोर खड़ा किया।
सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से गेंदबाजी करते हुए जनमेजय और रिषभ ने 2- 2 विकेट तथा अंशुमान और श्रेष्ठ ने एक एक विकेट ने लिया।
जवाब में खेलने उतरी सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम 14 ओवरों में मात्र 104 रन बनाकर आउट हो गई। जिसमें सक्षम ने सर्वाधिक 39 रन तथा ओम ने 17 रनों का योगदान दिया।
शौर्य क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी लक्की और रिषभ यादव ने 3-3 विकेट तथा आशीष और गोपाल ने 2- 2 विकेट प्राप्त किए।
को गोपाल को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टूर्नामेंट संयोजक वीरेंद्र यादव ने बताया कि कल पहला मैच यूथ क्रिकेट एकेडमी और लेखपाल क्लब के बीच तथा दूसरा मैच रॉयल वॉरियर्स और इंडियन स्पोर्ट्स के बीच खेला जाएगा।











