इटावा। “अल्फाज प्रकाशन”, नागपुर (महाराष्ट्र) द्वारा प्रकाशित गजलों का अंतरराष्ट्रीय साझा संकलन “फखरे- गजल गोई” में जनपद के शायर रियाज इटावी की ग़ज़लों का शामिल होना गर्व की बात है । उर्दू भाषा में प्रकाशित इस संकलन में भारत, दुबई, अमेरिका, बेल्जियम, जर्मनी, मेलबॉर्न आस्ट्रेलिया पाकिस्टान , नेपाल आदि आठ देशों से चयनित शायरों की गजलें प्रकाशित हुई हैं। इस पुस्तक का संचयन एवं संपादन भारत के मशहूर शायर अज़हर बख़्श “अज़हर नागपुरी” ने किया है । वरिष्ठ साहित्यकार अनुराग मिश्र “असफल” ने गजलों की सराहना करते हुए लेखनी को और ऊंचाइयां देने के लिए “रियाज़ इटावी” को प्रेरित किया शायर यासीन अंसारी ने कहा बहुत प्रसन्नता की बात है गजलों के अंतरराष्ट्रीय साझा संकलन “फखरे गजल गोई” में इटावा जनपद का प्रतिनिधित्व के रूप में रियाज इटावी की गजलों को प्रकाशित किया गया है यह जनपद के लिए गौरव का विषय है शायर रौनक़ इटावी ने कहा कवियों शायरों के लिए यह प्रसन्नता और उपलब्धि की बात है। इस मौके पर रामजनम सिंह भदौरिया कवि रजनीश त्रिपाठी शिक्षक तारिक़ मंसूरी मौलाना मोहम्मद इक़बाल आरिफ़ सिद्दीकी नूर आमिर हुसैन आमिर आदि कवियों शायरों ने पुस्तक की प्रशंसा की और रियाज़ इटावी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
Author: Mohammed irfan













