Explore

Search

November 3, 2026 6:31 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

अपना दल (एस) इटावा ने मनायी लौहपुरुष सरदार पटेल की पुण्यतिथि

इटावा केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार / राष्ट्रीय अध्यक्ष – अपना दल (एस) माननीय अनुप्रिया पटेल के निर्देशनुसार देर सांय भारत रत्न लौह पुरुष देश के प्रथम गृह मंत्री राष्ट्र के यशस्वी सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 75 वीं पुण्यतिथि पर गोष्ठी पटेल चौक (पक्का तालाब चौराहा) स्थित शिव सॉई ढावा में अपना दल एस के संस्थापक सदस्य “बीरेन्द्र सिंह पटेल” ( मुन्ना) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। गोष्ठी के मुख्य अतिथि “डॉ० हरीशंकर पटेल” प्रमुख समाज सेवी / राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अपना दल (एस) रहे ।

गोष्ठी के शुभारम्भ से पूर्व पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं ने पटेल चौक स्थित सरदार बल्लम भाई पटेल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए शत् शत् नमन कर डॉo हरीशंकर पटेल ने कलयुग में जन्मे लौहपुरुष वल्लभ भाई पटेल की तुलना त्रेतायुग के श्रीराम से करते हुए बताया कि पुरुषोत्तम श्री राम जी का राज्याभिषेक होने वाला था राज्य में खुशी का माहौल था अचानक उसी छड़ वनवास की सूचना मिली ऐसा ही कांग्रेस की कमेटियों ने अन्तरिम सरकार के चुनाव में सरदार वल्लभ भाई पटेल को चुन लिया था, अचानक गाँधी जी ने निवेदन किया कि आप इस पद को छोड़ दो तो खुशी – खुशी पद स्वीकार करने से पहले त्याग कर दिया ।

जिला उपाध्यक्ष हरिओम सिंह चौहान , जिला महासचिव – राजेश पटेल , जिता सचिव – डॉ० सुधीर सविता , इटावा विधान सभा अध्यक्ष मुकेश कुमार , इन्जी० राजेश कुमार वर्मा , एडवोकेट अमित चौरसिया सर्वेश कुमार वर्मा तथा अनुपम पटेल ने सरदार साहब के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए बताया कि भारत के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के शिल्पी सरदार पटेल द्वारा बताये गये मार्ग पर चलना चाहिए तभी पुण्य तिथि मनाने का लाभ होगा।

अन्त में अध्यक्षता कर रहे बीरेन्द्र सिंह पटेल ने गोष्ठी में आये पार्टी के समस्त पदाधिकारियों का पार्टी के कार्यों में बढ़चढ कर हिस्सा लेने का अनुरोध करते हुए हृदय तल से आभार व्यक्त किया।

 

गोष्ठी को सफल बनाने में मोघू , सिद्धार्थ कुशवाह , निखिल सविता, साहिल सविता ,, बल्लू , रामचन्द्र , राजेश , लालजी , अंकित , अमित बराबकी से उमाशंकर पटेल , ननकू, नीरज, लखनऊ से कल्लू पटेल , पिन्टू पटेल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर