Explore

Search

November 3, 2026 8:21 am

लेटेस्ट न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 16 लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों के 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किए गए लोगों में ग्राम जलपोखर के जयवीर सिंह, अवनीश कुमार, विपिन कुमार और सत्यवीर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पीपरीपुरा निवासी कौशल कुमार, गोबेपुरा निवासी अजीत, डूडहा निवासी अमित, नगला विधि निलोई निवासी विनोद यादव और ओमवीर यादव तथा नगला नरिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ सिंधी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, आगरा जनपद के जैतपुरा क्षेत्र के खटिकान मोहल्ला निवासी राजाराम, सूरज, बबलू, मनी और बारिश तथा बाह थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी रामराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी 16 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जसवंतनगर में पेशी के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

इटावा महोत्सव में हुआ स्थानीय मुशायरे का आयोजन

कन्वीनर इम्तियाज अहमद ने फुरकान अहमद 

इटावा। इटावा महोत्सव एव प्रदर्शनी के पंडाल में देर रात आयोजित स्थानीय मुशायरे में एक से बढ़कर एक कलाम पढ़कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्य अतिथि फुरकान अहमद पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका का मुशायरा कन्वीनर इम्तियाज अहमद अंसारी एडवोकेट ने फूल माला, बैज लगाकर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। अध्यक्षता कर रहे उस्ताद शायर सलीम वारसी का स्वागत मास्टर असलम अंसारी ने किया। संचालन शायर यासीन अंसारी ने किया। इस मौके पर फुरकान अहमद ने कहा कि मुशायरे समाज की सही तस्वीर पेेश करते है। उन्हांेने ऊर्दू की तरक्की के लिए इस तरह के मुशायरांे का आयोेजन वर्ष में दो तीन बार करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम की शुरूआत में उस्ताद शायर साबिर इटावी ने नात पाक पढ़ी। नवोदित शायर तालिब लईकी ने पढ़ा मैं छोटा हूं मगर दिल में अरमान बड़े रखता हूं। आमिर अंसारी ने पढ़ा अपने जज्बात को दिल में ही दबा लेते है हम तो दुश्मन को भी गले लगा लेते है। सुहेल अहमद सुहेल ने कहा अज्म फौलाद है सरहद भी गवाही देगी किसकी हिम्मत है जो भारत को मिटाने आए।

आरिफ सिद्दीकी नूर ने पढ़ा अपना पैैगाम है सभी के लिए वक्त रूकता नहीं किसी के लिए। रौनक इटावी ने पढ़ा माना ए दिल से हमने की फनकारी आप है हम जानते है कि कितने कलाकारी आप है। नईस भारती ने पढ़ा पहन के मोम के कपड़े कहां चले हो मियां ये पतता सूरज है ठंडा बिलाल थोड़े ही है। रियाज कलवारी ने पढ़ा छू रही है आजकल आसमां बेटियां लिख रही नईं दास्तां बेटियां। नदीम अहमद एडवोकेट ने कहा फिर उसकी जद में अपने चिरागांे को रख दिया देखंे खिलाफ कितनी हवा हम से हुई है। अंत में कन्वीनर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हरिओम सिंह विमल, सरदार हाशिम नईमी, शाहरूख अंसारी, वैभव यादव, नबाब अहमद अजहर, शकील सागर, इरफान आदिल, हिरा कासमी, आमिर इटावी ने कलाम पेश किये। कार्यक्रम मंे मास्टर असलम अंसारी, मास्टर सुल्तान, इसरार मास्टर, फिरोज अंसारी, सलीम अंसारी, राजू, डुल्ले राजपूत, मुईन अंसारी, रिजवान अहमद, सतेन्द्र वर्मा, सलिल वर्मा, ओमकार वर्मा, शाहिद सिद्दीकी, सभासद शरद बाजपेयी, दिलाशाद, लल्ला अंसारी, सचिन कठेरिया, जैनुल अंसारी, सरफराज अंसारी आदि मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर