Explore

Search

June 13, 2026 10:32 am

लेटेस्ट न्यूज़

उमरा करके आए साजिद अली का हुआ इस्तकबाल

इटावा। उमरा (हज) करके आए मुहल्ला शाहगदाली निवासी साजिद अली राईन अशरफी का लोगाें ने फूल माला पहनाकर इस्तकबाल किया। साजिद अली ने कहा कि उमराह हज का ही एक छोटा रूप है. अल्लाह की इबादत करने और अपने गुनाहों की माफी मांगने के लिए मुसलमान उमराह के लिए जाते हैं. उमराह का मतलब आबादी वाली जगह से है, जहां एक साथ बड़ी आबादी इकट्ठा होती है. इस्लामिक मान्यता है कि उमराह करने से इंसान को अपने जीवनभर के गुनाहों से शिफा मिल जाती है। उन्होंन  अल्लाह से दुआ की सभी को मक्का मदीना जाने की तौफीक अता फरमाए।

 उमराह करके लौटने पर शहर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा साजिद अली राईन अशरफी को पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अपने आवास पर बुलाकर सम्मान दिया। शिवपाल सिंह ने साजिद अली से आवे जम जम व खजूर लेकर बड़े शौक से खाए। शायर इंतखाब आलम रौनक इटावी, रेहान खान, मो. शोएब मंसूरी, मो. आसिफ अब्बासी, हेमन्त सोलंकी, सौरभ वर्मा, इंतजार हुसैन मुन्ना, मो. शब्बीर, शिवम तिवारी, नदीम अशरफी, लाल सिंह, विजय, जैनुल आब्दीन, रिजवान कुरैशी, अनीस चौधरी, इलियास खान आदि लोगांे ने घर व दुकान पर आकर फूल माला पहनाकर इस्तकबाल किया। उन्हांेने मक्का और मदीना में मुल्क हिन्दुस्तान की तरक्की व खुशहाली व अमन चैन की दुआ मांगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर