Explore

Search

July 31, 2026 12:06 am

लेटेस्ट न्यूज़

खेलो इंडिया टूर्नामेंट में आराध्या सिंह को मिला कांस्य

इटावा ताइक्वांडो से आराध्या सिंह ने खेलो इंडिया अस्मिता ताइक्वांडो सिटी लीग में उम्दा प्रदर्शन करते हुए इटावा जनपद का मजबूत प्रतिनिधित्व किया। इटावा ताइक्वांडो से महासचिव हिमांशु यादव ने हर्ष के साथ जानकारी दी कि इस वर्ष सहसचिव एवं प्रशिक्षक हरगोविंद सिंह के नेतृत्व में इटावा की दो महिला खिलाड़ियों ने ‘खेलों इंडिया अस्मिता लीग’ में प्रतिभाग किया था।

इसमें आराध्या सिंह ने जूनियर बालिका वर्ग के तहत 68 किलोग्राम से अधिक के भार वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। बताते चलें कि अराध्या ने पिछले इस प्रतियोगिता में वर्ष स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। वहीं पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहीं दीक्षा यादव ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। वह सीनियर श्रेणी में अंडर 46 किलोग्राम भर वर्ग में 3 मैच में जीत हासिल कर के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं।

खिलाड़ी की सफलता पर इटावा ताइक्वांडो के अध्यक्ष इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी, कोच और प्रबंधन प्रमुख श्यामजी सक्सेना, संरक्षक एडीएसओ देवेंद्र पाल, कोषाध्यक्ष नबीला और ज़िला मीडिया प्रभारी तरुण रंजन गुप्ता ने शुभकामनाएं दी और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। हिमांशु यादव ने बताया कि इस वर्ष का प्रारंभ बहुत उत्साहजनक रहा है। इस सफलता को एक नए मुकाम पर ले जाने के लिए वह आशान्वित और उत्साहित है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर