Explore

Search

August 4, 2026 8:55 am

हजरत माशूक अली शाह का उर्स सम्पन्न

इटावा। हजरत माशूक अली शाह चौखर कुआं वाले बाबा का 46वां सालाना दो दिवसीय उर्स शानो शोकत के साथ सम्पन्न हुआ। उर्स के पहले दिन बाद नमाज फजर कुरआन खुआनी व बाद नमाजे इशा मीलाद शरीफ व नातिया मुशायरा का आयोजन किया गया। दूसरे दिन बाद नमाजे फजर कुल शरीफ व फातिहा हुई। चादरपोशी हाजी शेख शकील के द्वारा की गई। मेहमाने खुसूसी मौलाना वाजिद अशरीफ रहे निजामत नदीम अहमद एडवोकेट ने की।

शायरों में सूफी अब्दुल सत्तार, मशहूर शायर रौनक इटावी, हाशिम नईमी, मशकूर आलम, मुहम्मद कैफ रजा ने बेहतरीन अंदाज में कलाम पेश किये। उर्स में चौखर कुआं मस्जिद के इमाम सैयद रफत अली, हाफिज कारी उमर बरकाती, हाफिज मो. अहमद अबकरी, मौलाना तौफीक अहमद, हाजी अजीम वारसी, हाजी गुड्डू मंूसरी, सतीक मंसूरी, वसीम चौधरी, जफर खां, औसामा चिश्ती, कलाम अहमद, नबी मोहम्मद, सदर शाकिर अली व मु. शाहिर आदि मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर