Explore

Search

September 21, 2026 6:51 pm

लेटेस्ट न्यूज़

हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक व्यक्ति गंभीर हालत में सड़क किनारे मिला

हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक व्यक्ति गंभीर हालत में सड़क किनारे मिला। कुइंया गांव के पास रात करीब 11 बजे मिले बबलू राठौर (40) के शरीर पर सिर से पैर तक गंभीर चोटें थीं और कई जगह त्वचा छिली हुई थी। परिजनों ने उसके दोस्त विमलेश राठौर पर शराब पिलाने, मारपीट करने और वैगनआर कार के पीछे बांधकर करीब दो किलोमीटर तक घसीटने का आरोप लगाया है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हालांकि, कार से घसीटने का कोई वीडियो परिजनों के पास नहीं है। पुलिस का आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है बबलू पंडित पुरवा, थाना देहात कोतवाली का रहने वाला है। उसके बेटे शिवम राठौर के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 4:30 बजे विमलेश के कहने पर पिता शाहाबाद गए थे। उन्हें पिहानी रोड स्थित ओवरब्रिज के पास अपनी बिल्डिंग शॉप की दुकान से विमलेश का कुछ पेमेंट लेना था। इसके बाद दोनों देर शाम बबलू की ससुराल पिहानी पहुंचे

साले के घर खाना खाया, रात में साथ ले गया परिजनों के मुताबिक, बबलू और विमलेश ने उसके साले कमलेश के घर शराब पी और खाना खाया। रात ज्यादा होने पर बबलू ने वहीं रुकने की बात कही, लेकिन आरोप है कि विमलेश उसे अपने साथ ले गया। परिजनों का कहना है कि महेलरा गांव के पास दोनों के बीच विवाद हुआ और विमलेश ने बबलू के साथ मारपीट की

कार से बांधकर कुइंया तक घसीटने का आरोपपरिजनों ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद विमलेश ने बबलू को वैगनआर कार के पीछे बांध दिया। इसके बाद महेलरा से कुइंया तक करीब दो किलोमीटर सड़क पर घसीटा। इससे बबलू के सिर से पैर तक चोटें आईं और शरीर की कई जगह त्वचा छिल गई। आरोप है कि विमलेश उसे कुइंया के पास सड़क किनारे गंभीर हालत में छोड़कर चला गया देर रात सड़क पर मिला, मेडिकल कॉलेज में भर्ती देर रात तक बबलू के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने विमलेश को फोन किया। आरोप है किी

उसने अस्पताल और रेस्टोरेंट जाने की बात कहकर उन्हें टाल दिया। इसके बाद शिवम ने पिहानी के कुरमली मोहल्ले में रहने वाले अपने मामा कमलेश राठौर को जानकारी दी। कमलेश कुइंया पहुंचे तो बबलू सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजन उसे निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज ले गए। घायल बबलू ने वहां परिजनों को घटना की जानकारी दी। सामने आए विजुअल में उसके शरीर पर चोटें दिखाई दे रही हैं, लेकिन कार से घसीटने का कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है। फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी

 

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर