Explore

Search

September 21, 2026 6:58 pm

लेटेस्ट न्यूज़

छिबरामऊ में कल 6 घंटे ठप्प रहेगी बिजली, जर्जर तार बदलने के कारण सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति रहेगी बाधित

अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ:
33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र छिबरामऊ प्रथम से पोषित टाउन-1 फ़ीडर पर जर्जर तारों को बदलने का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस कारण मंगलवार (22 सितंबर) को क्षेत्र के कई प्रमुख मोहल्लों में सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
उपखण्ड अधिकारी (एसडीओ) रवींद्र कुमार के निर्देशानुसार जारी सूचना में बताया गया कि टाउन-1 फ़ीडर से जुड़े मेन मार्केट, कस्साबान, नगरपालिका क्षेत्र, एजेंटी, सौरिख तिराहा, बजरिया बनवारी नगर एवं आसपास के इलाकों में सुधार कार्य के चलते 6 घंटे की बिजली कटौती की जाएगी।
विभाग ने समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी के भंडारण और अन्य आवश्यक दैनिक कार्य समय से पूर्व निपटा लें। अधिकारियों का कहना है कि कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर