
हरदोई के एडिशनल एसपी बने अखिलेश सिंह हरदोई उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर वरिष्ठ PPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी तबादला सूची के मुताबिक अखिलेश सिंह का तबादला उन्नाव से हरदोई किया गया है। उन्हें हरदोई में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी की जिम्मेदारी सौंपी गई है अखिलेश सिंह के हरदोई आने के बाद जिले के पश्चिमी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। शासन के आदेश के तहत संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं वहीं वरिष्ठ PPS अधिकारियों के इस बड़े फेरबदल को पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर 
पर देखा जा रहा है।
Author: Mohammed irfan













