जनपद इटावा जसवंतनगर | एक बड़ी कार्रवाई जसवंतनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब से लदे एक ट्रक को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, ट्रक से करीब 500 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
🚛 पुट्टी की बोरियों के बीच छिपाई गई थी खेप
पुलिस के अनुसार, शराब की खेप पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। शराब को ट्रक में पुट्टी की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया था। बरामद शराब में इंपीरियल ब्लू, रॉयल ग्रीन और रॉयल स्टैग समेत कई ब्रांड शामिल बताए गए हैं।
👮 चालक और हेल्पर गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक और हेल्पर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चालक ने कथित तौर पर बताया कि शराब की खेप पहुंचाने के लिए उसे प्रति चक्कर 35 हजार रुपये दिए जाते थे।
🗣️ SSP का बयान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक नागालैंड नंबर का है। पुलिस ने ट्रक और शराब से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#BreakingNews #Jaswantnagar #UPNews #शराबतस्करी #अंग्रेजीशराब #पुलिसकार्रवाई #Etawah #PunjabToBihar #Smuggling #50LakhLiquorSeized #PuttiBori #TruckSeized #SSPBrijeshKumarShrivastava
Author: Mohammed irfan













