Explore

Search

August 4, 2026 8:53 am

यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 01 मोटर साइकिल का 9,000 रूपये का चालान

जनपद इटावा एसएसपी इटावा के निर्देशन में इटावा पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्यवाही करते हुये 01 मोटर साइकिल का 9,000/- रूपये का चालान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के निर्देशन में इटावा पुलिस द्वारा बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट एवं प्रेशर-हॉर्न तथा मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के विरूद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मीडिया सेल इटावा को 01 वीडियों संज्ञान मे आया जिसमे 05 युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने साथ साथ अन्य लोगो की जीवन जोखिम मे डालने एवं यातायात का उल्लंघन कर रहे है ।

जिस पर तत्काल सोशल मीडिया सेल इटावा द्वारा संज्ञान लेते हुये प्रभारी यातायात इटावा को अवगत कराते हुये उक्त मोटर साइकिल का एमबीएक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 9,000/- रूपये का चालान किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा सभी से अपील की जाती है कि मोटर साइकिल पर क्षमता से अधिक सवारी ना बिठायें, हेलमेट पहने एवं स्टंट ना करे तथा यातायात नियमो का पालन करें । अज्ञानता और जानकारी की कमी से बहुत सी दुर्घटनाएँ होती हैं, जो न केवल व्यक्तियों को बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करती हैं। यातायात नियमों को समझना और उनका पालन करना हमारी और दूसरों की सुरक्षा के लिए ज़रूरी है ।।

इटावा पुलिस द्वारा मोटर साइकिल/कार पर स्टंट करने एवं यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी है ।

पुलिस टीम

उ0नि0 यशोदा रानी, का0 अमन चौधरी, का0 शैलेन्द्र यादव, का0 राहुल प्रजापति ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर