कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन
मेधावियों व अभिभावकों को किया गया सम्मानित
विकास खण्ड भरथना के परिषदीय विद्यालयों में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।विद्यालयों को गुब्बारों,फूल की झालरों, बंधनबारियों से सजाया गया।खेलकूद प्रतियोगिताऐं व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।अभिभावकों एवं मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। अपने गोद लिए प्राथमिक विद्यालय खानपुरा में बीईओ सर्वेश कुमार सिंह ने उपस्थिति होकर शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव मनाया ।उन्होंने सौ प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र छात्राओं के अभिभावकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।सभी अभिभावकों से बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति की अपील की ।शासन से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं को साझा किया।विद्यालय में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया। जिस खड़े होकर सेल्फी ली।बीईओ उच्च प्राथमिक विद्यालय कंधेसी पचार, कन्या जूनियर हाई स्कूल भरथना समेत कई विद्यालयों में शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका स्निग्धा दोहरे ने किया।इस मौके पर प्रधानाध्यापिका विभा तिवारी, ऋषिदीप ,एसएमसी अध्यक्ष समेत कई शिक्षक व ग्रामीण मौजूद रहे।











