हरदोई। नवागत जिलाधिकारी राहुल पांडे ने मंगलवार को ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक कर जनपद की प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और विकास कार्यों में तेजी बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए उन्होंने अधिकारियों से अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा की।
Author: Mohammed irfan













