Explore

Search

August 7, 2026 4:14 am

लेटेस्ट न्यूज़

वालीबाल प्रतियोगिता का शनिवार को मिडिल स्कूल प्रांगण में शुभारम्भ हो गया

रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव,

इटावा भरथना/ सैकडा से अधिक दिवंगत समाजसेवियों की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का शनिवार को मिडिल स्कूल प्रांगण में शुभारम्भ हो गया। जिसमें विभिन्न जनपदों की टीमें प्रतिभाग करेगीं।

 

विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी आदर्श वालीबाल क्लब भरथना के तत्वाधान में आधा सैकडा से अधिक समाजसेवियों की स्मृति में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता व बैट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारम्भ हो गया। उक्त प्रतियोगिता का शुभारम्भ बतौर अतिथि पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का व चैयनमैन अजय कुमार यादव गुल्लू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। तदुपरान्त विभिन्न जनपदों से आई टीमों के खिलाडियों ने अपना रोमांचक प्रदर्शन किया। इस मौके पर आदर्श वालीबाल क्लब के अध्यक्ष सुखराम सिन्धी, मोहित यादव, मुकेश यादव, अरविन्द यादव, रवि यादव, नकुल यादव, विनय यादव सहित कई खेलप्रेमियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर