
इटावा पुलिस 15.02.2024 साइबर फ्रॉड करने वाले गैंग का पर्दाफाश; 02 अभियुक्त 10 करोड़ रूपयों से अधिक की ठगी कर चुके थे साइबर ठग साइबर फ्रॉड करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुये इटावा पुलिस ने 02 लोगों किया गिरफ्तार,कब्जे से फ्रॉड में प्रयुक्त मोबाइल, सिमकार्ड रैपर, आधार कार्ड, बैंक चैकबुक, बैक पासबुक एवं अन्य सामग्री तथा 01 कार तथा मोटरसाइकिल की गयी बरामद अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के पर्यवेक्षण में एसओजी/सर्विलांस, थाना वैदपुरा एवं थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गयी कार्यवाही ।
घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण
जनपद मे अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं साइबर अपराध,धोखाड़ी व साइबर ठगी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के निर्देश पर 15.02.2025 को एसओजी/सर्विलांस टीम, थाना वैदपुरा एवं थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम थाना वैदपुरा क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि थाना बलरई क्षेत्र के कुछ बडे साइबर अपराधी ह्युण्डई एक्सटर कार व मोटर साइकिल से जसवंत नगर की तरफ से बनामई गांव जाने वाले हैं । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पुलिस टीमों द्वारा 02 अभियुक्तों को बनामई पुल के पास से समय 16.12 बजे सहित गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस पूछताछ
पकड़े गये व्यक्तियों से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये उनकी तलाशी ली गयी तो उन सभी के कब्जे से कुल 26 मोबाइल भिन्न भिन्न कम्पनी के,11 आधार कार्ड, विभिन्न कम्पनी के 64 एटीएम कार्ड, सिम कार्ड के 08 खाली रैपर (एयटेल कम्पनी), सिम कार्ड का 01 खाली रैपर (वोडाफोन कम्पनी), 30 चैक बुक (विभिन्न बैंक ), 23 पासबुक विभिन्न बैंक, 01 पासपोर्ट, 01 सीपीयू, 02 मॉनिटर, 01 स्वाइप मशीन यस बैंक, 01 स्वाइप मशीन IDFC FIRST BANK (रोजरपे), 01 क्यूआर कोड स्पीकर यस बैंक, 01 क्यूआर कोड स्टीकर भीम युपीआई, 05 स्टाम्प मोहर, 01 मोहर पैड, 02 ब्रॉडबैण्ड जियो कम्पनी, 01 कार ह्युण्डई एक्सटर तथा 01 मोटरसाइकिल यामाहा आर 15 धारा 207 बरामद किये गये ।
पुलिस टीम द्वारा कडाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगो ने मिलकर खाते खुलावाकर बडे स्तर पर साइबर फ्रॉड के पैस मंगवाये है । हम लोग अपने साथियों के साथ मिलकर इटावा व आसपास के जिलों के गांव के भोले भाले लोगो को मनरेगा व इंश्योरेंस तथा नौकरी व लोन दिलाने का झांसा देकर व पैसो का लालच देकर उनके खाते खुलवाते हैं तथा उनके नाम की सिम खरीदवाते हैं, इस काम के लिए हमें प्रति खाता 01 लाख रुपये तक मिलता है जो हम आपस मे बांट लेते हैं । हम लोग ATM कार्ड का प्रयोग कर धोधाधडी से प्राप्त धनराशि को निकालने के लिये स्वैप मशीन और कम्प्यूटर व मोबाइल का प्रयोग करते है ।
उल्लेखनीय है कि उक्त साइबर अपराधियों से की गयी पूछताछ/साक्ष्य संकलन करने के आधार पर कुल 35 संदिग्ध खातो मे से 06 खाते चैक किये गये जिनसे लगभग 10 करोड रुपये का लेनदेन किया गया है उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना वैदपुरा पर मु0अ0सं0 07/25 धारा 319(2)/318(4)/336(3)/338/340(2)/3(5) बीएनएस व धारा 66C/66D आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया ।
बरामद कार व मोटरसाइकिल धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. विकास कुमार बघेल उर्फ विक्की पुत्र सर्वेशपाल निवासी ग्राम विकास नगर थाना बलरई जनपद इटावा उम्र 25 वर्ष ।
2. सौरभ पुत्र सतीश निवासी नगला तौर थाना बलरई जनपद इटावा उम्र 24
पुलिस टीम
प्रथम टीम थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक थाना वैदपुरा मय टीम, निरी0 रणबहादुर सिंह प्रभारी थाना साइबर क्राइम इटावा, ,उ0नि0 महेश पाठक, का0 बृजेश गोला, का0 संदीप मय टीम, ।द्वितीय टीम निरी0 जितेन्द्र प्रसाद शर्मा प्रभारी एसओजी मय टीम, उ0नि0 श्री नागेन्द्र चौधरी प्रभारी सर्विलांस, उ0नि0 बेचन सिंह मय टीम कार्य करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा 15,000/- रुपये से पुरस्कृत किया गया ।











