इटावा : विद्युत लाइन हानियों को कम करने और बकायेदार उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 2024-25 का लाभ दिलाने के उद्देश्य से इटावा प्रथम विद्युत वितरण खंड में बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। दिनांक 11 फरवरी 2025 को अवर अभियंता एवं उपखंड अधिकारियों के नेतृत्व में तीनों उपखंडों में व्यापक रूप से विद्युत विच्छेदन अभियान संचालित किया गया।
विभिन्न उपखंडों में की गई कार्रवाई
अभियान के दौरान कुल 109 उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदित किए गए और 8.25 लाख रुपये की बकाया राशि जमा कराई गई। उपखंडवार कार्रवाई का विवरण निम्नानुसार है:
सुंदरपुर फाटक क्षेत्र में विजिलेंस रेड, 5 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई
विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने सुंदरपुर फाटक क्षेत्र में छापेमारी की, जहां 5 उपभोक्ताओं को मीटर बाईपास एवं अवैध केबिल के माध्यम से बिजली चोरी करते पाया गया। मौके पर वीडियोग्राफी कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए और भारतीय विद्युत अधिनियम 2005 की धारा 135 के तहत विधिक कार्रवाई की गई। ओटीएस योजना का लाभ उठाने की अपील विभागीय अधिकारियों ने बकायेदार उपभोक्ताओं से एकमुश्त समाधान योजना OTS 2024-25 में अधिकाधिक पंजीकरण कराने का अनुरोध किया, जिससे वे संयोजन विच्छेदन जैसी कार्यवाही से बच सकें।
अब तक 25,693 उपभोक्ता इस योजना के योग्य पाए गए हैं, जिनमें से 6,083 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया और 4.63 करोड़ रुपये की राशि जमा की गई विद्युत विभाग ने आमजन से अपील की है कि वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें। मीटर के साथ छेड़छाड़, मीटर बाईपास, या अवैध केबिल से बिजली लेना गंभीर अपराध है, जिसके लिए कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।राष्ट्रहित में बिजली बचाएं, एलईडी बल्ब का प्रयोग करें।











