Explore

Search

August 4, 2026 4:21 pm

रेपो रेट कटौती से होगा व्यापारियों का लाभ -दीपक गुप्ता 

इटावा, फरवरी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने आर बी आई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा द्वारा 7 फरवरी 2025 को रेपो रेट में कटौती का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे व्यापारियों व आम उपभोक्ताओं को ऋण की भुगतान की ई एम आई में लाभ होगा । इसके साथ ही मुद्रा स्फीति को रोकने में तथा कैश लिक्विडिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है । जिससे अर्थव्यवस्था मजबूत होती है । उल्लेखनीय है कि पिछले 5 वर्षों से आर बी आई द्वारा रेपो रेट 6.50 पर स्थिर चल रहा था । नए गवर्नर ने इसे दशमलव 25 घटाकर 6.25% वार्षिक कर दिया है । संक्षेप में रेपो दर ब्याज की वह दर होती है जो आर बी आई द्वारा वाणिज्यिक बैंकों को शॉर्ट टर्म लोनों पर ब्याज की दर को कहते हैं । रेपो रेट घटाने व बढ़ाने के दूरगामी परिणाम भारतीय अर्थव्यवस्था में देखने को मिलते हैं । इससे व्यापार के विकास तथा निवेश में प्रोत्साहन मिलता है। केंद्र की नरेंद्र मोदी प्रणीत सरकार का पूरा फोकस मध्य वर्ग व आम व्यापारी है । जो ऋणों के भारी ब्याज के कारण परेशानी में चल रहे थे । बजट 2025 में मध्यम वर्ग को राहत देने के बाद व्यापारियों को ऋण भुगतान में सहायता के लिए आरबीआई के रेपो रेट में कटौती का प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है ।

श्री गुप्ता ने जनपद की सभी कामर्शियल बैंकों से अपील की है कि वह सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में जारी की गई इस कटौती को उन तक अविलंब पहुंचने तथा न‌ए ऋण उपलब्ध कराने में उनकी मदद करें ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर