Explore

Search

September 24, 2026 12:11 pm

लेटेस्ट न्यूज़

दिल्ली विस चुनाव में ये चर्चित चेहरे हारे,केजरीवाल से लेकर मनीष सिसोदिया तक हारे

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं।भारतीय जनता पार्टी का दिल्ली में 27 साल का सियासी वनवास काटा है। भाजपा ने दिल्ली में प्रचंड जीत दर्ज की है।भाजपा 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। 22 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की।आप और भाजपा में जबरदस्त मुकाबला हुआ।इस बार विधानसभा चुनाव में कई ऐसे चर्चित चेहरे थें या यूं कहें कि कई हॉट सीटें ऐसी थीं जिनपर सभी की निगाहें टिकी हुई थी।इन सीटों पर कई चर्चित चेहरों को पराजय का सामना करना पड़ा है।आपको बताते हैं कि दिल्ली में किन चर्चित चेहरों को पराजय का सामना करना पड़ा है।

 

हार गए ये चर्चित चेहरे

 

सबसे पहले बात करते हैं नई दिल्ली विधानसभा सीट की। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी से प्रवेश वर्मा ने जीत दर्ज की है,जबकि आम आदमी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के संदीप दीक्षित को हार का सामना करना पड़ा है।वहीं जंगपुरा विधानसभा से आम आदमी पार्टी से मनीष सिसोदिया को पराजय का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा कालकाजी विधानसभा से भाजपा से रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस से अलका लांबा को पराजय का सामना करना पड़ा है।

 

आप के ज्यादातर बड़े नेताओं को मिली हार

 

बादली विधानसभा से कांग्रेस से देवेंद्र यादव,ग्रेटर कैलाश विधानसभा से आप से सौरभ भारद्वाज,शकूर बस्ती विधानसभा से आप से सत्येंद्र जैन,मालवीय नगर विधानसभा से आप के सोमनाथ भारती और पटपड़गंज विधानसभा से आप के अवध ओझा को पराजय का सामना करना पड़ा है। साफ और स्पष्ट शब्दों में कहें तो आप के ज्यादातर बड़े चेहरों को पराजय का सामना करना पड़ा है।केवल आतिशी और गोपाल राय को जीत मिली है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर