Explore

Search

April 23, 2026 5:18 pm

दिल्ली के सबसे अमीर प्रत्याशी जीते या हारे,आप के दिग्गज नेता से था चुनावी मुकाबला

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की है।दिल्ली में भाजपा 27 साल का सियासी वनवास काटते हुए आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया है।चुनावी परिणाम आने के बाद अब प्रत्याशी को लेकर चर्चा हो रही है।ऐसे में आइए जातने हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सबसे अमीर प्रत्याशी करनैल सिंह का प्रदर्शन कैसा रहा है।

 

आप के दिग्गज नेता का प्रदर्शन

 

भाजपा से करनैल सिंह ने दिल्ली की शकूर बस्ती विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है।करनैल सिंह ने आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार सत्येंद्र जैन को पराजित किया है। करनैल सिंह ने 20998 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। करनैल सिंह दिल्ली में चुनाव लड़ने वाले सबसे अमीर प्रत्याशी है।साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में सत्येंद्र जैन ने यहां से 7 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी को हराया था।

 

करनैल सिंह की संपत्ति

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट आई थी,जिसमें बताया गया कि भाजपा के करनैल सिंह के पास 259.67 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति है।रिपोर्ट के मुताबिक अमीर प्रत्याशियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर राजौरी गार्डन से चुनाव लड़े मनजिंदर सिंह सिरसा हैं।इनके पास 248.85 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति है।

 

सीट के चुनावी नतीजे

 

शकूर बस्ती विधानसभा से जीते भाजपा के करनैल सिंह को 56869 वोट मिले हैं,जबकि आप के सत्येंद्र जैन को 35871 वोट मिले हैं।करनैल सिंह ने 20 हजार 998 वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की है। वहीं यहां से कांग्रेस प्रत्याशी सतीश कुमार लूथरा तीसरे नंबर पर रहे, जिन्हें 5784 वोट मिले हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर