
इटावा। यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक आगामी 16 फरवरी दिन रविवार को प्रातः 10:30 बजे शहर के ममाज होटल में आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अजय राय, विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक सिंह सांसद राज्यसभा एवं तनुज पूनिया सांसद बाराबंकी और प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी विनीत कम्बोज, सह प्रभारी कृष्ण हरि, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस दीपक शिवहरे, कार्यकारी अध्यक्ष अंकित तिवारी भी शिरकत करेंगे।
प्रेसवार्ता में बोलते हुये सौरभ गुप्ता प्रभारी इटावा/प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस, बैभव शुक्ला प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस ने कहा कि बैठक में आगामी चुनाव की रूपरेखा तैयार की जायेगी और कांग्रेस पार्टी सहित यूथ कांग्रेस को हर मजबूती प्रदान करने पर विचार विमर्श होगा।
बैठक में पार्टी की नीतियों और विचारों को जन जन तक पहुँचाने के लिये यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शौज़ब रिज़वी ने बताया कि इटावा आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अजय राय सहित राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, सांसद बाराबंकी तनुज पुनिया का यूथ कांग्रेस अभूतपूर्व स्वागत करेगी। श्री रिज़वी ने कांग्रेस पार्टी सहित यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक में भाग लेने की अपील की है। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष कांग्रेस मलखान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष कांग्रेस पल्लव दुबे, कोमल सिंह कुशवाहा, अरुण यादव, अंसार अहमद, बाबू अली, धीरज राठौर, मो. आदिल, शिवम चक, मो. जावेद उपस्थित रहे।
वार्ता करते यूथ कांग्रेस के नेता सौरभ गुप्ता, बैभव शुक्ला, शौजब रिज़वी।











