Explore

Search

June 14, 2026 5:39 am

लेटेस्ट न्यूज़

भारतीय संस्कृति, सभ्यता और देशभक्ति पर आधारित समूह गान प्रतियोगिता संपन्न

इटावा पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल, इटावा के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और देशभक्ति पर आधारित समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन इटावा प्रदर्शनी पांडाल में हुआ। इस आयोजन के संयोजक डॉ. कैलाश चंद्र यादव (सीबीएसई डीटीसी प्रधानाचार्य) थे।

 

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नीलम राय वर्मा (एसएसपी इटावा की पत्नी) और विक्रम राघव (एसडीएम, इटावा) उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि मुकेश (Adios इटावा), संजय शर्मा, गुफरान अहमद, उमेश, डॉ. धर्मेंद्र शर्मा और अभिषेक सक्सेना ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

मुख्य अतिथि नीलम राय वर्मा ने इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए आयोजक मंडल को धन्यवाद दिया और ऐसी प्रतियोगिताओं को बच्चों की सांस्कृतिक और नैतिक शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

 

देशभक्ति और भारतीय संस्कृति पर आधारित गीतों ने पूरे पांडाल में एक अनोखा समा बांध दिया। बच्चों की सुमधुर प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल की भूमिका श्री जेक्सन, श्रीमती आरती वर्मा और श्रीमती मुदित ने निभाई।

 

कार्यक्रम का कुशल संचालन कवि रोहित चौधरी और साधना शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन में विशेष रूप से श्रीमती नमिता तिवारी, श्रीमती रश्मि यादव, विनीता टंडन और नीतू यादव की उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम की समाप्ति पर मुख्य अतिथि ने बच्चों के प्रदर्शन से प्रभावित होकर सभी प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार देने की अपील की। यह आयोजन न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने का माध्यम बना बल्कि उनमें भारतीय संस्कृति और देशभक्ति के प्रति गौरव की भावना भी विकसित की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर