Explore

Search

November 2, 2026 1:05 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

राष्ट्रीय
Mohammed irfan

तिरंगे के रंगों में रंगा संत विवेकानंद स्कूल: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

इटावा देशभक्ति के जज्बे और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर इटावा के संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में

Read More »
Mohammed irfan

गणतंत्र दिवस के उल्लास के बीच परिवहन विभाग ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ

इटावा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 26वें दिन गणतंत्र दिवस का पर्व परिवहन विभाग में दोहरी खुशी और संकल्प के साथ मनाया गया। शासन के

Read More »
Mohammed irfan

जनपद इटावा में 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव: पुलिस परेड में दिखी अनुशासन और देशभक्ति की झलक 

इटावा।26 जनवरी, 2026 जनपद इटावा में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रिज़र्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का

Read More »
Mohammed irfan

मतदान ही लोकतंत्र की धुरी: इटावा में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर न्याय एवं समानता का हुआ आह्वान, वरिष्ठ व नव मतदाताओं को मिला सम्मान

इटावा, 25 जनवरी, 2026: जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आज विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के 16वें राष्ट्रीय मतदाता

Read More »
Mohammed irfan

माही पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी पर्व धूम धाम से मनाया गया।

इटावा कस्बा बकेवर स्थित माही पब्लिक स्कूल में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं ज्ञान, विद्या और संगीत की देवी माँ

Read More »
Mohammed irfan

योगी आदित्यनाथ ने सोनीपत में नाथ पंथ के भव्य आयोजन में लिया भाग, कहा- ‘प्राचीन विरासत से मिलती है नई प्रेरणा’

मुख्यमंत्री ने हरियाणा में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा एवं आठ मान के भंडारे में संतों व श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन सोनीपत (हरियाणा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी

Read More »
Mohammed irfan

गणतंत्र दिवस से पहले 7 दिन चलेगी चीलों की चिकन पार्टी,आसमान में चीलों को दूर रखने के लिए 15 जनवरी से शुरू होगा विशेष दावत अभियान,रेखा सरकार ने किए खास इंतजाम

नई दिल्ली।गणतंत्र दिवस के मौके पर आसमान में लड़ाकू विमानों की गर्जना और हैरतअंगेज करतबों के बीच कोई खलल न पड़े,इसके लिए रेखा गुप्ता सरकार

Read More »
Mohammed irfan

“जनता की जागरूकता ही मेरा पहला काम” – पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ‘संटू’ की जनता से अपील

इटावा। लोकतंत्र में मतदाता सूची में नाम होना हर नागरिक का मूल अधिकार है। 06 जनवरी 2026 को नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो चुकी

Read More »
Mohammed irfan

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच सीएम योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात,नड्डा और नितिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की सुबह अचानक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे।सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।योगी भाजपा अध्यक्ष

Read More »
Mohammed irfan

अगले सात दिनों तक पड़ेगा बहुत घना कोहरा,बढ़ेगी उत्तर भारत में ठंड

नई दिल्ली।इन दिनों उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है।उत्तर प्रदेश,दिल्ली,उत्तराखंड,पंजाब समेत तमाम राज्यों में सुबह और शाम दृश्यता बहुत कम

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर