Explore

Search

June 22, 2026 9:28 pm

माही पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी पर्व धूम धाम से मनाया गया।

इटावा कस्बा बकेवर स्थित माही पब्लिक स्कूल में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं ज्ञान, विद्या और संगीत की देवी माँ सरस्वती को समर्पित वसंत पंचमी पर्व श्रद्धा, उल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रबंधक दीपक चौहान, प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान, तथा सीता पाण्डेय के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। साथ ही माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इसके उपरांत शिक्षकगणों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के राष्ट्र के प्रति अद्वितीय योगदान, उनके त्याग, साहस और देशभक्ति से ओतप्रोत जीवन पर प्रकाश डाला।

विद्यालय के शिक्षक सी वी अवस्थी,सोनवीर यादव,शिक्षिका रोशनी,तान्या,भारती,शालिनी,काजल, अंजली,सोनम ,निशा, दीप्ती ने कहा कि वसंत पंचमी केवल ऋतु परिवर्तन का पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, सृजन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति और विद्या के संदेश के साथ हुआ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर