Explore

Search

October 31, 2026 8:22 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

राष्ट्रीय
Mohammed irfan

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की उल्टी गिनती शुरू, क्या सच में इस दिन खाते में आएंगे 2-2 हजार

नई दिल्ली।भारत के करोड़ों किसान इस समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।सितंबर का महीना

Read More »
Mohammed irfan

कांग्रेस से मतभेद नहीं: शिवपाल बोले- रायबरेली रैली पर किसी को कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए

रायबरेली/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव ने SIR (मतदाता सूची पुनरीक्षण) मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला है।

Read More »
Mohammed irfan

पीएम मोदी से सीएम योगी ने की मुलाकात,नितिन नवीन से भी मिले

  नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक दोपहर के समय हुई

Read More »
Mohammed irfan

यूपीआई से पैसा मांगने वाला लिंक हो सकता है बंद,ग्राहकों पर पड़ेगा ये असर

नई दिल्ली।अक्सर देखा जाता है कि दुकानदार,ऑनलाइन कंपनियां या कोई व्यक्ति आपको यूपीआई पर एक लिंक भेजता है।इस लिंक पर क्लिक करके आपको सिर्फ अपना

Read More »
Mohammed irfan

टिकटाॅक से बदली किस्मत,एआई ने बढ़ाया साम्राज्य,चाइना के झांग यिमिंग बने एशिया के सबसे अमीर,अडानी को किया पीछे

नई दिल्ली।टिकटाॅक ऐप को डेवलप करने वाली चाइनीज कंपनी ByteDance के फाउंडर झांग यिमिंग ने एशिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में बड़ा बदलाव

Read More »
Mohammed irfan

जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

इटावा 16 सितंबर, 2026- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत ईवीएम एवं

Read More »
Mohammed irfan

थोक महंगाई अगस्त में बढ़कर 9.92%,खाने-पीने की चीजों से लेकर ईंधन तक बढ़े दाम

नई दिल्ली।खाने-पीने की चीजों, मैन्युफैक्चरिंग उत्पादों और ईंधन-बिजली की कीमतें बढ़ने से अगस्त में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई बढ़कर 9.92 फीसदी हो गई।

Read More »
Mohammed irfan

घरेलू शेयर बाजारों का दर्द दूर होने में लगेगा समय,यूबीएस ने दी चेतावनी,गिनाईं बाजार के सामने खड़ी 3 बड़ी चुनौतियां

नई दिल्ली।भारतीय शेयर बाजार के लिए आने वाले कुछ महीने आसान नहीं होंगे।यूबीएस इंडिया के कंट्री हेड मिकी दोशी का मानना है कि कच्चे तेल

Read More »
Mohammed irfan

हाई रिस्क पर 200 से ज्यादा ग्लेशियल झीलें,अगर नेपाल में मिलता अलर्ट तो बच सकती थीं हजारों जान

नई दिल्ली।नेपाल के रसुवा जिले में 26 अगस्त को अचानक आई भीषण बाढ़ ने भोटेकोशी-त्रिशूली घाटी में भारी तबाही मचाई। 9 सितंबर तक सामने आए

Read More »
Mohammed irfan

कलेक्ट्रेट में नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

इटावा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में स्थानीय निकायों से संबंधित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर