Explore

Search

October 12, 2026 10:56 am

लेटेस्ट न्यूज़

भव्य झांकियों के साथ निकली शंकरजी की बारात, रामलीला मैदान में हुआ शिव-पार्वती विवाह

अब्दुल्लाह अख़्तर

25 झांकियों ने मोहा मन, भूत-प्रेत के स्वरूप बने बाराती बने आकर्षण का केंद्र; पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन

छिबरामऊ। नगर में भगवान शिव की भव्य बारात धार्मिक उल्लास और आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। बारात में भगवान शिव, मां दुर्गा, शनिदेव, मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु, नारद, हनुमान जी, मां सरस्वती, सूर्यदेव और इंद्रदेव सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। भूत-प्रेत के स्वरूप बने बाराती भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। देर रात रामलीला मैदान पहुंचने पर विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया।

नगर में तालग्राम तिराहे के पास रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अंकित तिवारी, महामंत्री टीटू अग्निहोत्री, आयोजक एवं पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे, कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल मिश्रा पिंकू और सभासद हिमांक त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर बारात को रवाना किया।

बारात में करीब 25 आकर्षक झांकियां शामिल हुईं। इनमें नासिक बैंड, मैनपुरी के कलाकारों की प्रस्तुति, एटा के अवागढ़ से नाग-नागिन की झांकी, अलीगढ़ से बटेश्वर की झांकी, पंजाबी भांगड़ा, मुरादाबाद का महाकाल ढोल, गोरिल्ला डांस, कथकली रोड शो और महाकाल की झांकी प्रमुख रहीं। भगवान शिव के दूल्हा स्वरूप पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद, अधिकारियों ने संभाली व्यवस्था

भव्य बारात के दौरान पुलिस प्रशासन की सक्रियता भी देखने को मिली। क्षेत्राधिकारी मयंक मिश्रा, कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे और कस्बा इंचार्ज मनुज चौधरी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। धार्मिक आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती रही। भीड़भाड़ वाले आयोजन में पुलिस की सतर्कता और अधिकारियों की मौके पर मौजूदगी सराहनीय रही।

रामलीला मैदान में संपन्न हुआ विवाह समारोह

बारात देर रात रामलीला मैदान पहुंची, जहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में श्री खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता, रवि गुप्ता, अंकुर दीक्षित, बृजेंद्र उर्फ बब्बा यादव, सनी अग्निहोत्री, टिंकू दीक्षित, शिव दीक्षित, अमित दुबे, पंकज दुबे, आशु तिवारी, ब्रह्मानंद दीक्षित और सौरभ दीक्षित सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर