इटावा। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रीड़ा समिति के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर 14, 17, 19 वर्षीय बालक वर्ग ट्रायल का उद्घाटन मुख्य अतिथि अतुल कुमार सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ अपने एक प्रिय खेल को भी निश्चित करना चाहिए और उसके लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सर्वोत्तम परिणाम देने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने इटावा जनपद की चयनित टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।अतिविशिष्ट अतिथि डॉ. मुकेश यादव और प्रधानाचार्य परिषद के महामंत्री संजय शर्मा ने सभी वर्गों की चयनित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को आज के बदलते परिवेश में खुद को स्वस्थ व सर्वोत्तम रखने के लिए नियमित अभ्यास करते रहना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि गुफरान अहमद प्रधानाचार्य इस्लामिया इंटर कॉलेज व जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक सक्सेना, एचएन इंटर कॉलेज के चेयरमैन पवन प्रताप ने कानपुर मंडल के लिए नव-चयनित अंडर 14, 17, 19 वर्षीय बालक टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। इस प्रतियोगिता के आयोजक प्रधानाचार्य डॉ. उमेश यादव चित्रगुप्त इंटर कॉलेज ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिविशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया। प्रतियोगिता का संचालन शाहिद अख्तर, नाजिस इकबाल, धर्मेन्द्र कुमार, जगदीश गौतम, बृजेश कुमार रावत ने किया। इसके अलावा चित्रगुप्त इंटर कॉलेज की आरती सक्सेना, राकेश, उमेश रावत, चेतन जैन, नीता, रमेश, सुशील कुमार अंकित सक्सेना आदि का सहयोग रहा।
Author: Mohammed irfan













