Explore

Search

October 12, 2026 10:56 am

लेटेस्ट न्यूज़

किशोरावस्था में उचित छात्राओं को मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच मिलना जरूरी: डा.ज्योति वर्मा

इटावा। श्री सनातन धर्म इंटर कालेज में श्री सत्यनारायण समाज सेवा संस्थान द्वारा किशोरी चेतना के तहत स्वच्छता, स्वास्थ्य और आत्म सम्मान विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परामर्शदाता जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा.देवारानी ने छात्राओं को बालिकाओं को शारीरिक व महिलाओं संबंधी रोग, उससे बचाव के उपाय व सावधानियां बरतने की जानकारी दी। छात्राओं से पढ़ाई में एकाग्रता को बढ़ाने के लिए योग व प्राणायाम के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं द्वारा पूछे गए जिज्ञासा भरे प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर भी दिया। 

 

संस्था की सचिव डा. ज्योति वर्मा ने कहा किशोरावस्था जीवन का वह महत्व पूर्ण चरण है, जो हमारे शरीर विचारों, भावनाओं और व्यवहार में अनेक परिवर्तन होते हैं। यह परिवर्तन स्वाभाविक भी है, ऐसी अवस्था में सही जानकारी उचित मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच का मिलना अति आवश्यक है। स्वच्छता सिर्फ शारीरिक नहीं बल्कि आसपास के वातावरण की भी होनी चाहिए।

 

विशेष रूप से किशोरियों के लिए मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता की सही जानकारी होना आवश्यक है। यह एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है ना की शर्म या संकोच का विषय। हमें इस विषय पर खुलकर सम्मानपूर्वक बात करनी चाहिए। स्वास्थ्य का अर्थ केवल बीमार ना होना नहीं है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहना भी है। कभी-कभी परीक्षा का दबाव दूसरों से तुलना मित्रों की अपेक्षाएं और सोशल मीडिया का प्रभाव तनाव पैदा करते हैं। ऐसी स्थिति में किसी भरोसे के व्यक्ति से बात करना जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सहायता लेना समझदारी है, कमजोरी नहीं।

 

कार्यक्रम में कालेज परिवार ने मुख्य अतिथि व संस्था सचिव का पटका पहनाकर व शील्ड देकर सम्मान किया। उप प्रधानाचार्य स्मिता यादव, नंदनी सिंह उपस्थित रहीं। समापन वरिष्ठ प्रवक्ता अखिलेश कुमार शुक्ला ने आभार प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा ने व्यक्त किया। संचालन शिक्षक कुलदीप कुमार ने किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर