Explore

Search

October 12, 2026 12:26 pm

लेटेस्ट न्यूज़

यातायात सुरक्षा को लेकर टीएसआई अरशद अली का कड़ा रुख: 25 वाहनों के काटे चालान, स्कूल बसों की परखी सुरक्षा

अब्दुल्लाह अख़्तर

तिर्वागंज/कन्नौज। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात शिल्पा वर्मा व प्रभारी यातायात रविशंकर त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को यातायात उप-निरीक्षक (टीएसआई) अरशद अली ने कस्बे में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीएसआई अरशद अली ने अपनी टीम के साथ गांधी चौराहा, इंदरगढ़ तिराहा और खैर नगर रोड पर मुस्तैद रहकर स्कूल वाहनों समेत अन्य गाड़ियों के फिटनेस, बीमा और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की बारीकी से जांच की। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने पर टीएसआई ने कार्रवाई करते हुए 25 वाहनों के चालान काटे।

टीएसआई अरशद अली ने स्कूल बसों में परखे सुरक्षा मानक, चालकों को दिए सख्त निर्देश

अभियान के दौरान टीएसआई अरशद अली ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बसों में उपलब्ध सुविधाओं का खुद जायजा लिया। टीएसआई ने बसों में एलपीजी/गैस किट, सीट बेल्ट, बीमा और फर्स्ट एड बॉक्स की स्थिति को जांचा। उन्होंने बस चालकों और परिचालकों से अग्निशमन यंत्र (अग्नि सुरक्षा उपकरण) चलवाकर उनके ज्ञान को परखा और उपकरण को समय से रीफिल कराने की ताकीद की।

वाहनों में सवार छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए टीएसआई अरशद अली ने उन्हें यातायात नियमों का महत्व समझाया और कहा, “सुरक्षित सफर के लिए खुद भी नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी जागरूक करें।” उन्होंने चालकों को तय गति सीमा में ही वाहन चलाने की सख्त चेतावनी दी। इस दौरान आरक्षी मनोज कुमार, पीआरडी जवान आर.पी. सिंह और शारदा नारायण प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर