रोडवेज बसों में डीजल चोरी रोकने के लिए लगेंगे सेंसर, अधिकारियों को मिलेगी तत्काल सूचना
नई बसों में सेंसरयुक्त डिवाइस अनिवार्य करने की तैयारी, डीजल टैंक में विशेष वॉल्व भी लगाए जाएंग
लखनऊ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने रोडवेज बसों में डीजल चोरी रोकने के लिए तकनीकी निगरानी व्यवस्था लागू करने की दिशा में कदम उठाया है। इसके तहत नई बसों में सेंसरयुक्त डिवाइस लगाना अनिवार्य किया जाएगा। इसके लिए टेंडर की शर्तों में भी सेंसर डिवाइस को शामिल किया जाएगा। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत बसों के डीजल टैंक में सेंसर लगाए जाएंगे, जो डीजल की चोरी या असामान्य निकासी होने पर अधिकारियों को तत्काल सूचना देंगे। इससे डीजल की खपत और टैंक में ईंधन की स्थिति पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी इसके अलावा डीजल टैंक में विशेष वॉल्व भी लगाए जाएंगे, ताकि डीजल भरने के बाद उसे टैंक से निकालना मुश्किल हो सके। परिवहन निगम की इस पहल का उद्देश्य ईंधन की बर्बादी और चोरी पर अंकुश लगाना तथा सरकारी संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद बसों में डीजल की निगरानी अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है। हालांकि, इसके क्रियान्वयन की समयसीमा और तकनीकी व्यवस्था से जुड़ी विस्तृत जानकारी की आधिकारिक पुष्टि की जानी बाकी है
Author: Mohammed irfan













