Explore

Search

October 12, 2026 12:23 pm

लेटेस्ट न्यूज़

शाहाबाद, हरदोई। तहसील शाहाबाद में शनिवार को जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

शाहाबाद, हरदोई। तहसील शाहाबाद में शनिवार को जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर नियमानुसार निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का समाधान मौके पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही निस्तारित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से अधिकारियों और कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।कार्यक्रम के दौरान जिला आबकारी अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तथा आबकारी निरीक्षक शाहाबाद सहित कुछ अधिकारियों के अनुपस्थित रहने अथवा विलंब से पहुंचने पर जिलाधिकारी ने जवाब तलब करने के निर्देश दिए। इससे अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति रही।डीएम ने राजस्व एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर दोनों पक्षों की बात सुनें और नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे विवादों का प्रभावी एवं स्थायी समाधान हो सकेवहीं, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों एवं प्रकरणों को सुना। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और उनकी समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने को कहा।इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जेबी शैडें, उप जिलाधिकारी शाहाबाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर