Explore

Search

October 12, 2026 12:24 pm

लेटेस्ट न्यूज़

उर्दू मोहल्ला वार्ड में सफाई कर्मियों का भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह

इटावा। उर्दू मोहल्ला वार्ड में विभिन्न पर्वों के दौरान बेहतरीन सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने वाले सफाई कर्मियों को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ज्योति संटू गुप्ता के निर्देशन में वार्ड के निर्विरोध सभासद शफी अहमद बालक ने सम्मानित किया। साथ ही, सेवानिवृत्त हुए दो सफाई कर्मियों को सम्मानित कर भावपूर्ण विदाई दी गई।

 

उर्दू मोहल्ला चौक में आयोजित विदाई एवं सम्मान समारोह में सभासद शफी अहमद बालक ने वार्ड में स्वतंत्रता दिवस, ईद मीलादुन्नबी, रक्षा बंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, जुलूसे गौसिया आदि पर्वों के दौरान बेहतरीन सफाई व्यवस्था करने पर चीफ नत्थी लाल, विशाल, सफाई नायक अर्जुन सहित अन्य सफाई कर्मचारियों को माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इसी क्रम में सेवानिवृत्त हुए दो सफाई कर्मियों राम किशोर व बंगाली को सम्मानित कर विदाई दी गई और उनके द्वारा वार्ड में किए गए कार्यों की सराहना की गई।

सभासद शफी अहमद बालक ने कहा कि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ज्योति संटू गुप्ता के निर्देशन में वार्ड में सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वार्ड में तैनात सफाई नायक और उनकी टीम सराहनीय कार्य कर रही है। सफाई कर्मी वार्ड में लगन से कार्य करें। इसके अलावा पेयजल और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा।

चीफ नत्थी लाल और विशाल ने भी सफाई कर्मियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मोहम्मद अनीस अंसारी, सलमान मेव, अब्दुल जब्बार अंसारी, इसरार आलम, जावेद अख्तर, तनवीर अहमद मुन्ना, परवेज अख्तर, मुस्तकीम अंसारी, फहीम वारिस, रहीस अख्तर, शाहबाज अहमद आदि उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर