शाहजहांपुर में रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, दरोगा निलंबित, सिपाही लाइन हाजिर
शाहजहांपुर दुष्कर्म के मामले में रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल ऑडियो में पुवायां के कस्बा इंचार्ज दरोगा द्वारा आरोपी पक्ष से रुपये मांगने और न देने पर जेल भेजने की धमकी देने की बात सामने आ रही है।
मामला संज्ञान में आते ही एसपी सौरभ दीक्षित ने सख्त एक्शन लिया। प्राथमिक जांच में मामला गंभीर पाए जाने पर कस्बा इंचार्ज दरोगा महेंद्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, जबकि कस्बा सिपाही सुमित को लाइन हाजिर कर दिया गया।एसपी ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author: Mohammed irfan













