Explore

Search

September 14, 2026 4:06 am

लेटेस्ट न्यूज़

जन्माष्टमी पर भक्तिमय रंग में रंगा बिशुनगढ़ थाना: जगमगाया परिसर, सजाई गईं मनमोहक झांकियां

अब्दुल्ला अख़्तर

थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने मिलकर की भव्य सजावट; आपसी भाईचारे और शांति का दिया संदेश

छिबरामऊ (बिशुनगढ़): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र पर्व पर इस बार बिशुनगढ़ थाना परिसर का नजारा बदला-बदला और बेहद खास नजर आया। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया के निर्देशन में पूरे थाना परिसर को विद्युत लाइटों, रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक धार्मिक झांकियों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर भक्ति के माहौल में डूब गया।

सजावट और आकर्षक रोशनी के बाद बिशुनगढ़ थाना परिसर की सुंदरता देखते ही बन रही थी। इस विशेष आयोजन की तैयारियों में थाने के पुलिसकर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।

थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक हैं। सभी को आपसी भाईचारे, प्रेम और शांतिपूर्ण माहौल में इस पर्व को मनाना चाहिए।”

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर