Explore

Search

September 14, 2026 4:06 am

लेटेस्ट न्यूज़

सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ:
विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। विशुनगढ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तमंचे के साथ फोटो पोस्ट करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार व थानाध्यक्ष शशिकान्त कनौजिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो की जांच के दौरान विशुनगढ पुलिस ने ग्राम सरैया तिराहे से सरैया जाने वाली रोड पर करीब 100 मीटर की दूरी से अभियुक्त अमन कुमार उर्फ छंगे (20 वर्ष), पुत्र अनिल कुमार वाल्मीकि, निवासी कस्बा व थाना विशुनगढ को धर दबोचा।
अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 1 अदद अवैध तमंचा 315 बोर और 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० हृदयराज उपाध्याय, हे०कां० शक्ति सिंह, कां० परमवीर राठी, कां० ओमपाल आदि शामिल रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर