जनपद इटावा आज नारायन काॅलेज आॅफ सांइस एण्ड आटर््स के प्रांगण में भारत विकास परिषद द्वारा गुरू वन्दन एवं छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ0 धर्मेन्द्र शर्मा ने भारत विकास परिषद के अध्यक्ष हरिशंकर त्रिपाठी, गतिविधि संयोजक इन्दु कुलश्रेष्ठ, सदस्य राजेश कुमार त्रिपाठी, दाऊ दयाल वर्मा, शैलजा पाठक, निशा गुप्ता को बुके देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ0 धर्मेन्द्र शर्मा, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष हरिशंकर त्रिपाठी, श्रीमती इन्दु कुलश्रेष्ठ व राजेश कुमार त्रिपाठी, दाऊ दयाल वर्मा, शैलजा पाठक, निशा गुप्ता के द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ0 धर्मेन्द्र शर्मा ने छात्र/छात्राओं और शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ‘‘यथा नामो तथा गुणो’’ के अनुसार भारत विकास परिषद समाज को जागरूक एवं प्रोत्साहित करते हुए अत्यन्त महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है जो सराहनीय है।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सचिन तिवारी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये शिक्षक पुरस्कार (टीचर अवार्ड) से सम्मानित किया गया, पुरस्कार प्राप्त करते हुए शिक्षक सचिन तिवारी ने कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ ली।
विद्यालय के कक्षा 11 के छात्र कार्तिक कुशवाहा व अर्जुन अवस्थी को कक्षा 10 में आल आॅवर विद्यालय में टाॅप करने पर शील्ड व भेंट देकर सम्मानित किया गया। श्री हरिशंकर त्रिपाठी जी ने भारत विकास परिषद के सांस्कृतिक सप्ताह में होने वाले कार्यक्रमों के विषय में अवगत कराया और छात्रों से प्रतिभाग करने के लिये कहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल कोर्डिनेटर उरूसा रिज़वान, सी.सी.ए. इंचार्ज ऋतु कनौजिया, रूपेश कुमार, टोनी साइमन, सीमा मिश्रा, वैदेही ठाकुर आदि का विशेष योगदान रहा।
Author: Mohammed irfan













