Explore

Search

September 14, 2026 2:22 am

लेटेस्ट न्यूज़

उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा उघोग मंच का गठन, युवा उघमी राहुल दीक्षित बने जिला अध्यक्ष, चार अन्य उघमीयो को मिली जिम्मेदारी

इटावा- आज इटावा उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उघोग मंच जिला इकाई का गठन जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने होटल वृंदा में प्रदेश बरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सर्वेश सिंह चौहान , जिला महामंत्री अभय टंडन जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, महिला प्रदेश मंत्री श्रीमती मंजू लता द्विवेदी, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया 

जिसमें श्री युवा उघोगपति श्री राहुल दीक्षित को उघोगमंच का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया,

इसके साथ ही श्री ताहा शालीमार को बरिष्ठ उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र प्रजापति को जिला महामंत्री, सिकंदर वारसी को जिला उपाध्यक्ष, तथा राजू को जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया,

पूर्व जिला अध्यक्ष उघोग मंच श्री भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज को उनकी अस्वस्थता के चलते उघोग मंच का संरक्षक बनाया गया है

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर मोजूद प्रदेश बरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारियों के मान सम्मान सुरक्षा के लिए व्यापार मंडल दिन प्रतिदिन अपना कुनबा बड़ा रहा है,सरकारी तंत्र सबसे ज्यादा उत्पीड़न हम व्यापारियों का ही करता है,इसलिए व्यापार मंडल का मजबूत होना अति आवश्यक है,

जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि व्यापारियों की समस्या का समाधान कराने के लिए हम संकल्पित हैं, आपकी एकजुटता हमारा मनोबल ऊंचा करती है

इस अवसर पर व्यापार मंडल के संरक्षक हाजी शंहशाह वारसी

जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, हाजी हन्नान मंसूरी, हाजी अजीम वारसी, मनोज कठेरिया, महिला शहर अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना, महिला जिला महामंत्री ममता दुबे, चित्रा परिहार, तनु वर्मा, ज्योति पालीवाल, रोशनी वर्मा, वंदना वर्मा , प्रीति शर्मा , राखी,शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, आफताब खान, रहमान, लकी, धर्मेन्द्र यादव, अजीत कुमार, हफीज खान सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे

 

इससे पूर्व नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का जोर दार स्वागत किया

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर