Explore

Search

September 14, 2026 12:45 am

लेटेस्ट न्यूज़

गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया गंगा एक्सप्रेसवे पर 60 यात्रियों से भरी बस पलटी,10 घायल 

गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया गंगा एक्सप्रेसवे पर 60 यात्रियों से भरी बस पलटी,10 घायल

किलोमीटर संख्या 286 के पास लुधियाना से उन्नाव के बांगरमऊ जा रही यात्रियों से भरी बस UP81BT7608 अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। हादसा होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में 10 यात्री घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भेजा गया।पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ स्थिति को संभाला। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। फिलहाल बस के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर