Explore

Search

September 14, 2026 2:22 am

लेटेस्ट न्यूज़

अंजुमन गुलामान-ए-हुसैन ने कारी सरफराज़ आलम का किया सम्मान,,जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल चौकी वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया

इटावा। मदरसा दारुल उलूम गौसिया तजबीदुल कुरआन आज़ाद नगर नई बस्ती में रविवार शाम को जुलूस-ए-मोहम्मदी के आयोजक कारी सरफराज़ आलम निज़ामी व मौलाना उबैदुर्रहमान खां कादरी,वहाज अली ख़ान का अंजुमन गुलामान-ए-हुसैन के अध्यक्ष शेख़ मोहम्मद नवाब,संरक्षक हाजी अब्दुल अज़ीम वारसी,हाजी रईस अहमद चिश्ती व जनरल सेक्रेटरी वाई के शफी चिश्ती ने प्रतीक चिन्ह देकर व साफा पहनाकर गर्मजोशी के साथ सम्मान किया।इस मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी सल्ल.में शामिल चौकी वाले साउंड वाले आदि लोगों को भी साफा पहनाकर व गिफ्ट देकर उनकी हौसला अफजाई की गई।जुलूस में सहयोग के लिए जुलूस-ए-मोहम्मदी के आयोजक कारी सरफराज़ आलम व अंजुमन गुलामान-ए-हुसैन के पदाधिकारियों ने ज़िला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और शहर के सभी सम्मानित लोगों का भी शुक्रिया अदा किया।उन्होंने कहा कि इतना बड़ा जुलूस और बहुत ही अदब व शांति के साथ संपन्न हुआ यह काबिले तारीफ़ है इसके लिए पुनःउन्होंने सभी को धन्यवाद दिया।इस मौके पर हाफिज़ कफील,सैय्यद उरूज अली,हाफिज़ हारून रशीद,मोहम्मद ज़ाहिद,अब्दुल रफीक टिंकू,हाफिज़ मुहि उद्दीन,हाफिज़ गुलाम गौस,छोटे कुरैशी,अनस अहमद आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मदरसा दारुल उलूम गौसिया तजबीदुल कुरआन आज़ाद नगर नई बस्ती में अंजुमन गुलामान-ए-हुसैन के अध्यक्ष शेख़ मोहम्मद नवाब,संरक्षक हाजी अब्दुल अज़ीम वारसी,हाजी रईस अहमद चिश्ती व जनरल सेक्रेटरी वाई के शफी चिश्ती कारी सरफराज़ आलम निज़ामी, मौलाना उबैदुर्रहमान खां कादरी,वहाज अली ख़ान का सम्मान करते हुए।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर