Explore

Search

September 14, 2026 2:23 am

लेटेस्ट न्यूज़

“सेवा के सात समंदर पार, अब विदाई का पल – इटावा पुलिस ने अधिवर्षता पूर्ण करने वाले अधिकारी/कर्मियों को शॉल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर किया भावभीनी सम्मान”

इटावा, 31 अगस्त 2026 – आज पुलिस विभाग इटावा के लिए एक भावुक और गौरवशाली अवसर रहा, जब अपनी अधिवर्षता आयु (सेवा की अधिकतम अवधि) को पूर्ण करने वाले दो वरिष्ठ पुलिस कर्मियों को अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा श्री अभयनाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में औपचारिक विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस समारोह में वर्षों तक अनुशासन, साहस और ईमानदारी से सेवा देने वाले उ0नि0 (ना0पु0) रुद्रप्रताप सिंह (थाना लवेदी) तथा फायरमैन महिपाल सिंह (फायर सर्विस) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। एएसपी त्रिपाठी ने दोनों को स्मृति चिन्ह, प्रतिष्ठित घड़ी, प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि आपका योगदान विभाग सदैव गर्व से याद रखेगा।

साथ ही, उन्होंने सेवानिवृत्त होने जा रहे अधिकारियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी आवश्यकता के लिए विभाग उनके साथ हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन/जसवंतनगर आयुषी सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

पूरा कार्यक्रम गर्व, नम्रता और विदाई की नम आँखों के बीच संपन्न हुआ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर