Explore

Search

September 14, 2026 2:23 am

लेटेस्ट न्यूज़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा बैंक/एटीएम चैकिंग अभियान चलाया गया।

जनपद में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित बैंकों एवं एटीएम केन्द्रों की सघन चैकिंग की गई।

चैकिंग के दौरान बैंक परिसर एवं एटीएम केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा बैंक प्रबंधकों एवं सुरक्षा गार्डों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्डों की तैनाती तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के संबंध में भी निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त बैंक परिसर के आसपास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की गई तथा आमजन को बैंक से धनराशि निकालते या जमा करते समय सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर